1486- भक्तिकाल के प्रमुख संतों में से एक चैतन्य महाप्रभु का जन्म।
1836- भारत के महान् संत एवं विचारक तथा स्वामी विवेकानन्द के गुरु रामकृष्ण परमहंस उर्फ गदाधर चटर्जी का जन्म।
1883- भारतीय क्रांतिकारी मदन लाल ढींगरा का जन्म।
1894- स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ रफ़ी अहमद क़िदवई का जन्म।
1899- स्वतन्त्रता सेनानी जयनारायण व्यास का जन्म।
1925- साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित हिन्दी की कथाकार एवं निबन्ध लेखिका कृष्णा सोबती का जन्म।
1926- भारतीय सिनेमा की सुन्दर व प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक नलिनी जयवंत का जन्म।
1927- बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीतकार ख़य्याम का जन्म।
1933- भारतीय हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक निम्मी का जन्म।
1941- अमेरिका के गायक इमा थॉमस का जन्म।
1986- भारतीय अभिनेत्री जिया माणेक का जन्म हुआ।
18- फरवरी को विशेष व्यक्तियों के निधन:-
1266- मामलुक साम्राज्य (गुलाम वंश) के आठवें सुल्तान नसीरुद्दीन मोहम्मद शाह का निधन।
1294- मंगोल सेनापति क़ुबलय ख़ान का निधन।
1405- तैमूर लंग का निधन।
1546- जर्मन धर्मसुधारक मार्टिन लूथर का निधन।
1977- अमेरिकी अभिनेता एंडी डिवाइन की मृत्यु हो गई।
2016- पद्म भूषण से सम्मानित हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक अब्दुल राशिद ख़ान का निधन।
2017- पापुआ न्यू गिनी के राजनीतिज्ञ सर माइकल ओजियो की मौत हो गई।
18 फरवरी को भारत का इतिहास / भारत के इतिहास में 18 फरवरी
1614- जहांगीर ने सन मेवाड़ पर कब्जा किया।
1905- श्यामजी कृष्णवर्मा ने इंडिया होमरूल सोसायटी की स्थापना लंदन में की।
1911- विमान से पहली बार डाक पहुँचाने का काम भारत में हुआ।
1946- मुंबई में रॉयल इंडियन नेवी (नौसेना) का विद्रोह हुआ।
1971-भारत ने अरवी सैटेलाइट स्टेशन के जरिये ब्रिटेन के साथ पहला उपग्रह सम्पर्क कायम किया।
1979- अमेरिका ने भारत को 1664 करोड़ रुपये का चेक दिया जो कि दुनिया में सबसे बड़ी रकम का चेक माना जाता है।
1979- सहारा रेगिस्तान में पहली और अब तक के रिकार्ड में अंतिम बार हिमपात की घटना हुई।
1998- सी॰ सुब्रह्मणयम भारत रत्न से सम्मानित।
1999- बांग्लादेश और भारत के बीच बस सेवा पर समझौता।
2001- दिल्ली से लाहौर जा रही समझौता एक्सप्रेस में एक भीषण बम धमाकाहुआए जिसमें करीब 68 लोगों की मौत हो गई।
2006- महाराष्ट्र के पोल्ट्री फ़ार्म मेंभारत का पहला फ़्लू केस दर्ज हुआ।
2006- भारत व पाकिस्तान के बीच थार एक्सप्रेस आरम्भ।
2008- भारतीय रिजर्व बैंक ने स्विस बैंक यूडीएक एजी को देश में कारोबार करने की अनुमति दी।
2014- आंध्र प्रदेश का विभाजन कर तेलंगाना के रूप में देश के 29वें राज्य की स्थापना का प्रस्ताव लोकसभा में पारित किया गया।
18 फरवरी को विश्व का इतिहास/ विश्व इतिहास में 18 फरवरी
1695- फ़्रांसीसी खोजी ला सेले ने टेक्सास में बस्ती बसाई।
1884- चार्ल्स गोल्डेन के नेतृत्व में ब्रिटिश फ़ौजें सुडान पहुँची।
1915- प्रथम विश्वयुद्ध में जर्मनी ने इंग्लैंड की नाकेबन्दी की।
1943- नाजी सेना ने व्हाइट रोज आन्दोलन के सदस्यों को गिरफ़्तार किया।
1945- द्वितीय विश्वयुद्ध में इवा जिमा के लिए लड़ाई शुरू हुई।
1954- पहले चर्च आफ़ साइंटोलॉजी की स्थापना लॉस एंजिलिस में की गई।
1965- गांबिया को ब्रिटेन के शासन से स्वतंत्रता मिली।
1989- अफ़ग़ान सरकार ने आपात स्थिति की घोषणा की।
1991- आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने विक्टोरिया स्टेशन पर हुए विस्फोट की ज़िम्मेदारी लीए जिसमें अनेक लोग हताहत हुए।
2001- एफबीआई एजेंट रॉबर्ट हैनसेन को सोवियत संघ के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया और दोषी ठहराये जाने के बाद उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गयी।
2002- फिजी के विद्रोही नेता जार्ज स्पेट की फ़ांसी की सज़ा को राष्ट्रपति ने उम्रक़ैद में बदला।
2003- दक्षिण कोरिया के प्रमुख शहर ताएगु में एक मेट्रो ट्रेन में आग लग जाने से 134 लोग मारे गये।
2006- फ़िलिस्तीन के राष्ट्रपति ने हमास के नेता इस्माइल हीनया को नई सरकार का गठन करने को कहा।
2014- यूक्रेन की राजधानी कीव में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जोरदार झड़प हो गई, जिसमें करीब 76 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग बुरी तरह जख्मी हो गए।
0 Comments