19- फरवरी को प्रमुख दिवस:-
- छात्रपति शिवाजी महाराज जयंती
19- फरवरी को महत्वपूर्ण जन्मदिवस:-
- 1473- प्रसिद्ध यूरोपिय खगोलशास्त्री व गणितज्ञ निकोलस कॉपरनिकस का जन्म हुआ।
- 1630- मराठा साम्राज्य के पहले शासक छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म जुन्नर में हुआ।
- 1717- अंग्रेज़ अभिनेता तथा मंच संचालक डेविड गैरिक का जन्म हुआ।
- 1898- राजस्थान के प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा समाज सेवक गोकुलभाई भट्ट का जन्म हुआ।
- 1900- भारतीय राजनीतिज्ञ बलवंतराय मेहता का जन्म हुआ।
- 1922- भारतीय राजनीतिज्ञ बेअंत सिंह का जन्म हुआ।
- 1925- भारत के सुप्रसिद्ध शिल्पकार राम वी0 सुतार का जन्म हुआ।
- 1930- दक्षिण भारतीय फ़िल्म निर्देशक के विश्वनाथ का जन्म हुआ।
- 1949- वैज्ञानिक पी बलराम का जन्म हुआ।
- 1964- फ़िल्म अभिनेत्री सोनू वालिया का जन्म हुआ।
19- फरवरी को विशेष व्यक्तियों के निधन:-
- 1895- हिन्दी के जाने माने प्रकाशक मुंशी नवलकिशोर का निधन हुआ।
- 1915- स्वतंत्रता सेनानी गोपाल कृष्ण गोखले का निधन हुआ।
- 1956- भारत के प्रसिद्ध विद्वानए समाजवादी, विचारक, शिक्षाशास्त्री और देशभक्त नरेन्द्र देव का निधन हुआ।
- 1978- बांग्ला और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गायक, संगीतकार और अभिनेता पंकज मलिक का निधन हुआ।
- 1992- प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार नारायण श्रीधर बेन्द्रे का निधन हुआ।
- 2010- फ़िल्म अभिनेता निर्मल पांडे का निधन हुआ।
- 2016- संयुक्त राज्य अमेरिका के उपन्यासकार हार्पर ली का निधन।
- 2017- भारत के भूतपूर्व 39वें मुख्य न्यायाधीश अल्तमस कबीर का निधन हुआ।
19 फरवरी को भारत का इतिहास / भारत के इतिहास में 19 फरवरी
1389- दिल्ली के सुल्तानय की हत्या हुई।
1719- मुगल शासक फर्रुख सियर की हत्या।
1891- अमृत बाजार पत्रिका का दैनिक प्रकाशन शुरू हुआ।
1959- साइप्रस की स्वतंत्रता के बारे में ब्रिटेन, तुर्की और यूनान के बीच एक समझौता हुआ।
1978- बांग्ला और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गायक, संगीतकार और अभिनेता पंकज मलिक का निधन हुआ।
1986- भारत में पहली बार कम्प्यूटरीकृत रेलवे आरक्षण टिकट की शुरूआत हुयी।
2006- पाकिस्तान ने हत्फ़ द्वितीय, अब्दाली, मिसाइल का परीक्षण किया।
2008- संस्कृत कवि स्वामी श्रीरामभद्राचार्य को उनके महांकाव्य श्री भार्वराधवीयम के लिए वाचस्पति सम्मान प्रदान किया गया।
19 फरवरी को विश्व का इतिहास/ विश्व इतिहास में 19 फरवरी
- 1570- एंजाऊ के ड्यूक ने दक्षिणी नीदरलैंड पर हमला किया जिसमे फ़्रांसीसी सेना ने उनकी मदत की।
- 1618- वेनिस शांति संधि के तहत आस्ट्रेलिया और वेनिस का युद्ध समाप्त हुआ।
- 1674- ब्रिटिश फ़ौजें डच युद्ध से हट गईं।
- 1807- तुर्की के साथ युद्ध में रूस को मदद देने ब्रिटिश सैनिक पहुँचे।
- 1878- थॉमस एडीसन ने फोनोग्राफ का पेटेंट कराया।
- 1942- द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान उत्तरी ऑस्ट्रेलियाई शहर डार्विन पर जापानी लड़ाकू विमानों के हमले में लगभग 200 के करीब लोग मारे गए।
- 1963- सोवियत संघ क्यूबा से अपने काफ़ी सैनिक हटाने के बारे में सहमत हुआ।
- 1993- हैतो के पास समुद्र में एक जहाज़ डूबने से लगभग 1500 यात्रियों जान गयी।
- 1997- चीन में आर्थिक सुधारों की शुरुआत के लिए पहचाने जाने वाले डेंग शियाओ पिंग की मृत्यु हो गई।
- 1999- डेनमार्क के वैज्ञानिक डॉक्टर लेन वेस्टरगार्ड ने वाशिंगटन में प्रकाश की गति धीमी करने में सफलता पाई।
- 2000- तुवालू संयुक्त राष्ट्र का 189वां सदस्य बना।
- 2000- मिस्त्र के राष्ट्रपति हुस्त्री मुबारक ने लेबनान का दौरा किया। आपको बता दें कि साल 1952 के बाद यह दोनों देशों के बीच इस तरह की पहली यात्रा थी।
- 2001- ब्राजील की जेलों में दंगे, 8 मरेए 7000 लोगों को क़ैदियों ने बंधक बनाया, तालिबान लादेन के प्रत्यर्पण को तैयार।
- 2003- संयुक्त अरब अमीरात ने दाऊद के भाई इक़बाल शेख़ व उसके सहयोगी एजाज पठान को भारत को सौंपा।
- 2008- दिन ही फिदेल कास्त्रों ने क्यूबा के राष्ट्रपति पद से औपचारिक तौर पर इस्तीफा दे दिया, उनके द्धारा पद छोड़ने के बाद उनके भाई ने राष्ट्रपति पद की कुर्सी संभाली।
- 2012- मैक्सिको के न्यूवो लियोन के जेल दंगे में 44 लोग मारे गए।

0 Comments